स्कॉर्पियो में तस्करी कर ले जाया जा रहा 69 लाख का 465 किलो डोडा-चूरा, 70 हजार रुपये की नकदी जब्त, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Jul 9, 2025 - 03:52
Jul 9, 2025 - 04:00
 0
स्कॉर्पियो में तस्करी कर ले जाया जा रहा 69 लाख का 465 किलो डोडा-चूरा, 70 हजार रुपये की नकदी जब्त, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

गुरला: (बद्रीलाल माली) धर्मेन्द्र सिह आईपीएस पुलिस अधीक्षक भीलवाडा द्वारा निरन्तर अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, व अवैध हथियार की धरपकड व निरन्तर कार्यवाही हेतु रोशन पटेल आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा के निर्देशन में व हरजीराम चौधरी आरपीएस वृत्ताधिकारी गंगापुर के निकटतम सुपरविजन मे सुरेन्द्र सिह राठौड उ.नि. थानाधिकारी, थाना कारोई के नेतृत्व में टीम गठित कीगई।

थाना कारोई व जिला विशेष टीम द्वारा ग्राम सोनीयाणा से 69 लाख 76 हजार 800 रूपये का अवैध डोडा चुरा सहित 01 स्कार्पियो कार (किमत 20 लाख रूपये) एवं 70,000 रूपये नगद को जप्त कर कार चालक को गिरफ्तार किया गया। सुरेन्द्र सिंह उ.नि. थानाधिकारी, थाना कारोई व पुलिस टीम द्वारा थाने से रवाना हो सोनीयाणा गांव के ग्राम पंचायत भवन सोनीयाणा के पास तिराहे पर समय 05:45 एएम पर पंहुच नाकाबन्दी शुरू की गई। दौराने नाकाबन्दी के समय करीब 06:00 एएम पर सोनीयाणा गांव की ओर से 01 काले रंग की स्कार्पियो आई जो मोड पर लगाई गई स्टोप स्टीक पर चढने से कार के आगे के दोनो टायर व पिछे का दांयी साईड का टायर ब्रस्ट हो गया जिसके बावजुद भी कार का चालक कार को भगाते हुये कार को पंचायत भवन सोनीयाणा के सामने रोक दी व 02 व्यक्ति कार से उतरकर भागने लगे उसी समय पिछे से कानि. गोपाल 979 व घीसु लाल कानि. डीएसटी भीलवाडा मौके पर आये।

जिस  पर थानाधिकारी व पुलिस टीम द्वारा कार के नजदीक पंहुचा तो कार में से 01 व्यक्ति कार से उतर कर खेतो की तरफ भाग गया व 01 व्यक्ति को थानाधिकारी व पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पकड लिया कार से उतरकर भागे व्यक्ति को पकड़ने के लिये थानाधिकारी व पलिस टीम द्वारा खेतो की तरफ  कार से उतरकर भागे व्यक्ति को पकडने के लिये थानाधिकारी व पुलिस टीम द्वारा खेतो की तन तलाश की लेकिन उक्त व्यक्ति झाडीयो का सहारा लेकर छिपता हुआ फरार हो गया व का तलाश पर नही मिला। थानाधिकारी व पुलिस टीम द्वारा डिटेनशुदा 01 व्यक्ति के कब्जेशुदा क स्कोर्पियो नम्बर जीजे 08 डीएस 7752 की तलाशी ली तो कार से कुल 27 कट्टो में (वजन 4 किलो 120) अवैध डोडा चुरा (जिसकी कीमत 69 लाख 76हजार 800 रूपये) व 70,000/-रूम नगद मिले, जिसको जप्त कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण संख्या 77/2025 कर अनुसंधान शुरू किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................