भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने मेरा बुथ बने मजबूत का दिया मंत्र

Jul 16, 2022 - 00:33
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने मेरा बुथ बने मजबूत का दिया मंत्र

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मकराना की कार्यसमिति की बैठक शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी की अध्यक्षता व ज़िला कोषाध्यक्ष महेन्द्र रान्दड़ के मुख्य आतिथ्य में बोरावड़ रोड बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें मंडल कार्यकारिणी के किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। बुथ अध्यक्ष, बुथ समितियां, पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी की पूर्ण रूप से नियुक्ति कर उनको कार्यभार सौंपा गया। संगठन को और मजबूत करने के लिए मेरा बुथ बने मजबूत का मंत्र दिया गया। मुख्य अतिथि महेन्द्र रान्दड़ ने सशक्त मंडल, मज़बूत बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की पूरी जानकारी दी व मण्डल पदाधिकारी की लगभग शत प्रतिशत उपस्थिति पर सन्तोष व्यक्त किया व सभी पदाधिकारियों को शक्ति केन्द्र व बूथो का प्रभार देने का आव्हान किया तथा बूथ स्तर तक प्रवास करने को कहा साथ ही मंत्र दिया की बूथ जिता तो चुनाव जिता। रान्दड़ ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का भी संकल्प दिलाया व जिला कार्यकारिणी का प्रस्ताव पारित करवाया। शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक बिरमाराम ने राज्य सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। ठाकुर मोहन सिंह चौहान ने भाजपा के इतिहास को बताते हुए कहा की चुनाव सामने है हर कार्यकर्ता को दि गई ज़िम्मेदारी को निभाना है। मण्डल अध्यक्ष घनश्याम सोनी ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताया व मंडल स्तर पर पर्यावरण हेतु हजारों की संख्या में पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा। इस दौरान नरेन्द्र सिंह चौहान को मकराना शहर मण्डल मंत्री बनाया गया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र रान्दड़, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विरमाराम किरडोलिया, घुमत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ईश्वर लाल बंजारा, भाजपा नेता मोहन सिंह चौहान, मंडल महामंत्री सर्वेश्वर मानधनिया, एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल बंजारा, महामंत्री विक्रम सिंह, पूर्ण सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र व्यास, मंडल कोषाध्यक्ष बजरंग लाल जाटोलिया, बुथ अध्यक्ष श्री भगवान काबरा, सोनम दाधीच, कल्पना जैन, राधा देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारामणी मून्दडा, सब्बीर अहमद गैसावत, अफ़ज़ल भाटी, नरेन्द्र सिंह चौहान, प्रीतम सोनी, नन्द सिंह चौहान सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है