एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ढोसर में वृक्षारोपण

Jul 11, 2025 - 13:50
 0
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ढोसर में वृक्षारोपण

गुरला: (बद्रीलाल माली)  राउमावि ढोसर में इको क्लब की ओर से"एक पेड़ मां के नाम अभियान" के तहत विद्यालय प्रांगण में गोपाललाल सुथार सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य के तत्वावधान में पौधारोपण में किया एवं पर्यावरण के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। पर्यावरणविद विनोद बूलीवाल बताया कि "एक मां के नाम" एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिलीपसिंह चुंडावत ने बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा पौधे को पानी पिलाने व सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक विद्यार्थियों को दी। इस दौरान ईको क्लब प्रभारी दिनेश कुमार सेन, नरेन्द्र प्रसाद, श्यामलाल पायक, प्रहलाद शर्मा, हीरालाल शर्मा उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................