बागरा-स्वरूपगंज रेल लाइन सर्वे को मंजूरी: रेलवे बोर्ड ने 2.40 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की, 96 किमी लंबी होगी लाइन

Jul 12, 2025 - 12:15
Jul 12, 2025 - 12:18
 0
बागरा-स्वरूपगंज रेल लाइन सर्वे को मंजूरी: रेलवे बोर्ड ने 2.40 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की, 96 किमी लंबी होगी लाइन

सिरोही (रमेश सुथार) रेलवे बोर्ड ने सिरोही जिला मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। बोर्ड ने स्वरूपगंज से बागरा वाया सिरोही रेल लाइन के सर्वे के लिए 2 करोड़ 40 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। क्षेत्रीय सांसद लुम्बाराम चौधरी ने बताया कि भारत सरकार ने 9 जून 2025 को 96 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने का निर्णय लिया था। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की। चेयरमैन ने सांसद के अनुरोध पर तुरंत सर्वे के लिए राशि स्वीकृत कर दी। सर्वे से यह पता चलेगा कि इस लाइन को बिछाने के लिए कितनी धनराशि की जरूरत होगी। साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि यह लाइन किन-किन गांवों से गुजरेगी और कहां-कहां रेलवे स्टेशन बनेंगे। नई रेल लाइन से जनता को परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के ग्रेनाइट और मार्बल उद्योगों को भी लाभ होगा। भारत सरकार सभी जिला मुख्यालयों को रेल लाइन से जोड़ने की नीति पर काम कर रही है। राजस्थान में सिरोही के अलावा टोंक और बांसवाड़ा ही ऐसे जिला मुख्यालय हैं, जो अभी तक रेल नेटवर्क से नहीं जुड़े हैं। सिरोही पिछड़े जिलों की सूची में शामिल है। इसी कारण भारत सरकार यहां विकास कार्यों में विशेष छूट दे रही है। इसी का परिणाम है कि यहां 325 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो सकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................