नाबालिग छात्रा का शव कुएं से निकाल ही रहे थे कि लड़के ने दूसरे कुएं में लगा दी छलांग हुई मौत

Sep 27, 2020 - 10:21
 0
नाबालिग छात्रा का शव कुएं से निकाल ही रहे थे कि लड़के ने दूसरे कुएं में लगा दी छलांग हुई मौत

झुंझुनूं

झुंझुनूं जिले के देवता ग्राम पंचायत के श्योलपुरा गांव की एक नाबालिग छात्रा को तीन दिन पहले बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला थाने में दर्ज हुआ था। यह मामला अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया गया था।

उसके बाद गुरुवार को नाबालिग छात्रा का शव उसके घर से मात्र पांच सौ मीटर दूरी पर एक कुएं में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा के शव को ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से निकालने का प्रयास कर ही रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बाढा की ढाणी सीमा में बने कुएं में गांव का एक युवक और कूद गया है।

पुलिस ने दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार घटना देवता ग्राम पंचायत के श्योलपुरा गांव की है। यहां की एक नाबालिग छात्रा को तीन दिन पहले बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला थाने में दर्ज हुआ था। यह मामला अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया गया था।

डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है किदोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हो सकते हैं। वहीं इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर जारी है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................