विधायक ने जनसुनवाई में दिए तुरंत प्रभाव से गंदे पानी की निकासी के निर्देश

Jul 14, 2025 - 12:53
Jul 14, 2025 - 13:40
 0
विधायक ने जनसुनवाई में दिए तुरंत प्रभाव से गंदे पानी की निकासी के निर्देश

रामगढ़ (अलवर) रामगढ़- विधायक सुखवंत सिंह के विधायक जन सेवा केंद्र रामगढ़ पर सोमवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें पेयजल, सड़क निर्माण, गंदे पानी की समस्या सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासी विधायक के पास पहुंचे। जनसुनवाई में मुख्य रूप से नगर पालिका रामगढ़ में खेड़ी रोड पर एक कॉलोनी में गंदे पानी की शिकायत लेकर महिलाएं विधायक के पास पहुंची, जिस पर विधायक ने तुरंत प्रभाव से मौके पर नगर पालिका प्रशासन को बुलाकर तुरंत प्रभाव से पानी की निकासी सहित आवागमन हेतु रास्ता सुचारु करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम सोनागढ़ में विद्यालय में विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते लोगों ने कार्य व्यवस्था पर शिक्षक लगाने की मांग की जिस पर विधायक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर एक सप्ताह में शिक्षकों की व्यवस्था करने की बात कही। मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, भगवान सैनी, जिला पार्षद गगनदीप सिंह, रीता सेठी, अशोक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी, पूर्व सरपंच राजेश जैन सहित लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................