चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिविर में प्रथम स्थान पर रहे मास्टर ट्रेनर कुलदीप पांडे
कठूमर (अशोक भारद्वाज) राज्य स्तर पर जयपुर में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर 15 जुलाई से दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई जिस के लिए सम्पूर्ण राजस्थान से हर जिले से दो प्रतिभागियों का चयन किया गया। भरतपुर जिले से दो नर्सिंग ऑफिसर का चयन हुआ। जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुसावर पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर कुलदीप पाण्डेय को भी चुना गया।
पांडेय द्वारा प्रशिक्षण के दौरान आयोजित परीक्षा में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर आने पर भरतपुर जिले का नाम रोशन हुआ। कार्यक्रम के दौरान डब्ल्यू एच ओ यूनीसेफ व आरसीएच निर्देशक द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर नवाजा गया। कुलदीप पाण्डेय मास्टर ट्रेनर के रूप में अब जिले में कार्यरत आर.के.एस.के. काउंसलर को प्रशिक्षण देंगे। प्रथम पुरस्कार मिलने पर भुसावर में मित्र व परिजनों ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता जताई। इस दौरान अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी व आल इंडिया क्रेशर डस्ट कॉन्टैक्टर संगठन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा घाटरी ने फोन कर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।