जिला कलेक्टर ग्राम पंचायत पेहल में लगाएंगे रात्रि चौपाल, सुनेगे ग्रामीणों की समस्याएं

Jul 18, 2025 - 09:41
 0
जिला कलेक्टर ग्राम पंचायत पेहल में लगाएंगे रात्रि चौपाल, सुनेगे ग्रामीणों की समस्याएं

 मुंडावर ( देवराज मीणा) जिला कलेक्टर किशोर कुमार आज मुंडावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पेहल के अटल सेवा केंद्र पर रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि इस दौरान जिला कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत पेहल के लोगों से सीधा संवाद करेगे तथा उनकी विभिन्न समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाना और उनकी शिकायतों व समस्याओं को त्वरित रूप से हल करना है। 

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ग्रामीणों से उनकी मूलभूल आवश्यकता एंव विकास कार्यों में आ रही बाधाओं एंव व्यक्तिगत समस्याओं पर चर्चा करेंगे। रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................