सम्पत राम सुवालका बने प्रदेश उपाध्यक्ष और तीन जिलों के प्रभारी

Jul 18, 2025 - 10:23
 0
सम्पत राम सुवालका बने प्रदेश उपाध्यक्ष और तीन जिलों के प्रभारी

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) अखिल भारतीय कलवार. कलाल. कलार जायसवाल महासभा के राजस्थान प्रभारी लोकेश जायसवाल ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए समाजसेवी सम्पत राम सुवालका को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

संस्था के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तथा राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल की अनुशंसा एवं प्रदेशाध्यक्ष नरेश धानावत की सहमति से सम्पत राम सुवालका, निवासी वार्ड नं. 14, देवली, जिला टोंक (राजस्थान) को संस्था में प्रदेश उपाध्यक्ष पद के अतिरिक्त बून्दी, भीलवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ जिलों का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर लोकेश जायसवाल ने सुवालका को बधाई देते हुए कहा कि “आपकी समाजसेवा में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए आपको यह दायित्व सौंपा गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।”

इस नियुक्ति से समाज में खुशी की लहर है। सभी ने सुवालका को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और आशा जताई है कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................