कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, नारायणपुर में विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा के आयोजन को लेकर निकाली कलश यात्रा

Jul 2, 2026 - 15:26
 0
कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, नारायणपुर में विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा के आयोजन को लेकर निकाली कलश यात्रा

अलवर जिले के सकट क्षेत्र के  नारायणपुर गांव स्थित मुरली मनोहर मंदिर पर 2 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाले 24 वे श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा  ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। नाथलवाड़ा  ग्राम पंचायत प्रशासक मुकेश मंडावरी ने बताया कि कलश यात्रा प्रातः 9.15 बजे सकट कस्बा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ विधिवत बैंड बाजों की स्वर लहरियों के बीच रवाना हुई। जो सकट कस्बे के श्री सीताराम जी, चौथ माता, चतुर्भुज नाथ, रघुनाथ जी, थाई वाले हनुमान जी, नदी वाले गणेश जी मंदिर की परिक्रमा करते हुए करीब 2 किलोमीटर लंबी दूरी तय करते हुए कार्यक्रम स्थल गांव नारायणपुर के यति महाराज के आश्रम पर पहुंचकर संपन्न हुई।

 कलश यात्रा के दौरान पुरुष श्रद्धालु आगे आगे अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे वही पीछे पीछे नए नए परिधानों में सजी-धजी महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर भजन गाती हुई चल रही थी। कलश यात्रा के दौरान कई महिला श्रद्धालुओं ने बैंड बाजों की स्वर लहरियों के बीच जमकर नृत्य किया। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वहीं नीमडी वाला बास के सैनी समाज के लोगों ने कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु को ठंडाई का वितरण किया। पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा ने बताया श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम 3 जुलाई से प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। कथावाचक संत साईं राम महाराज होंगे। वही हवन यज्ञ का कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे वह शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगा यज्ञ आचार्य पंडित रामबाबू शर्मा होंगे कथा का समापन 10 जुलाई को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा। कलश यात्रा में गांव नारायणपुर के अलावा सकट,जोनेटा, मंडावरी, थमावली, नाथलवाडा, राजपुर बड़ा, बीधोता, करनावर सहित अन्य कई गांवों के लोगों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है