नेशनल हाईवे-921 पर गढ़ीसवाईराम मे हुआ सड़क मरम्मत का कार्य शुरू

मोरम डालकर जेसीबी मशीन से सड़क पर गड्ढो को भरकर किया समतल

Jul 22, 2025 - 12:36
Jul 22, 2025 - 12:38
 0
नेशनल हाईवे-921 पर गढ़ीसवाईराम मे हुआ सड़क मरम्मत का कार्य शुरू

रैणी (अलवर /महेश चन्द मीना) अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम नेशनल हाईवे 921 पर अलवर '- महावीरजी मार्ग जो कि गढ़ीसवाईराम के मध्य से निकलता है जिसमें पुलिस चौकी से लेकर पेट्रोल पंप तक इतने गहरे गड्ढे बन गए थे कि आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर गरीबो का सितारा अखबार ने भी  कई बार अपने अंक में जानलेवा गड्ढे :  इन से बचकर निकलने को जूझ रहे लोग , की हेडिंग से प्रमुखता से खबर को छापा था । अखबार में खबर छपते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार के अधिकारियों में हलचल मची ओर संज्ञान में लेते हुए एनएचएआई के सहायक अभियंता राहुल जांगिड़ मौके पर पहुंचे और सड़क की हालत देख कर रोड़ी व मोरम आदि मंगवा कर जेसीबी से गड्ढों को भरवा कर समतलीकरण का कार्य करवा गया जिससे आने जाने वाले वाहनों को परेशानी ना हो। 
इस सम्बन्ध मे सहायक अभियंता राहुल जांगिड़ ने बताया कि बरसात के बाद इसका पेच का कार्य करवाया जाएगा तथा महुआ से वाया गढ़ीसवाईराम होते हुए कोठी नारायणपुर तक  नेशनल हाईवे न 921 के चार लेनीकरण की परियोजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की वार्षिक योजना 2025 ,26 में सम्मिलित कर दी गई है।
मिडिया को यह सारी जानकारी गढ़ीसवाईराम से राजेश राठौड के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................