उपभोक्ता समिति के जिला समन्वयक बने डॉक्टर रामकुमार सिराधना, बधाई देने वालों का लगा तांता
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) झुंझुनू जिला उपभोक्ता समिति के द्वारा खेतड़ी तहसील के नवरंगपुरा बबाई के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ रामकुमार सिराधना को समिति का जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है l झुंझुनू जिला उपभोक्ता समिति के जिला अध्यक्ष प्रभु शरण तिवारी एवं संगठन प्रभारी कैप्टन शंकर लाल महरानियां ने बताया कि बबाई के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ सिराधना उपभोक्ता हितों में एवं जन जागृति व संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे l डॉक्टर रामकुमार सिराधना की नियुक्ति पर बड़ी संख्या में गणमान्य संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की l डॉ रामकुमार सिराधना को उपभोक्ता समिति का जिला समन्वयक नियुक्त करने पर खेतड़ी तहसील एवं उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है l


