श्री वीर हनुमान दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर मैं प्राण प्रतिष्ठा का होगा आयोजन; सजेगा हनुमान जी महाराज का भव्य दरबार
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सीकर रोड पर रामपुरा के नजदीक 24 कोशिया परिक्रमा मार्ग पर श्री वीर हनुमान दक्षिण मुखी बालाजी पीठ मंदिर परिसर पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम 31 मार्च से प्रारंभ हो चुका है l स्वामी श्री अश्विनी आचार्य महाराज पीठाधीश्वर वेंकटेश बालाजी मठ लोहार्गल धाम व दक्षिण मुखी बालाजी पीठ संत आश्रम रामपुरा जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को मंडल पूजन, देवताओं का आह्वान ,अग्नि प्रतिष्ठा ( यज्ञ )आवरण पूजन, धान्याधिवास ,जलाधिवास व गोष्टी प्रसाद का आयोजन आयोजित हुआ l महाराज श्री के अनुसार बुधवार 1 अप्रैल को मंडल पूजन, पुष्पाधिवास, फलाधिवास शयनाधिवस व गोष्टी प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ l आज 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर मंडल पूजन,गरुड़ ध्वज स्थापना, महा अभिषेक, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा l