बीडीके अस्पताल में जनाना विंग में ही गर्भवती महिलाओं की सीबीसी एवं अन्य जांच शुरू होगी
बीडीके अस्पताल में आरसीएच समन्वय समिति की बैठक में पीएमएसएमए में समग्र सेवाएं देने एवं जेएसवाई ,लाडो योजना की जन जागरुकता बढ़ाने का निर्णय
झुंझुनू (सुमेर सिंह राव) राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में आरसीएच समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया । समिति की बैठक में विगत माह में हुई डिलिवरी संख्या ,सिजेरियन प्रसव ,जटिल प्रसव,शिशु मृत्यु दर,मातृ मृत्युदर,नवजात शिशु इकाई भर्ती दर ,जन्मजात विकृति समेत विभिन्न बिन्दुओं पर विश्लेषण किया गया ।
पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डा जितेंन्द्र भाम्बू ने बताया कि राजकीय बीडीके अस्पताल में जटिल प्रसव एवं सिजेरियन प्रसव का एकमात्र सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। अस्पताल द्वारा अप्रैल माह से आदि दिनांक तक 4000 से ज्यादा प्रसव करवाये जा चूके है। जटिल एवं सिजेरियन प्रसव की संख्या 1500 से ज्यादा है। अस्पताल में लेबर रूम ,ओपरेशन की सुविधा ,ब्लड बैंक की सेवाएं तथा नवजात शिशु इकाई में भर्ती रोगीयों की सेवाएं के कारण समग्र चिकित्सा सेवाएं एक ही जगह पर मिल जाती है।
अभी जनाना विंग में ही गर्भवती महिलाओं के लिए सीबीसी एवं अन्य जांच सुविधा आरंभ कर दी गयी है।
आरसीएचओ डा डीएन सिंह ने बताया कि अस्पताल में जिलेभर की सर्वाधिक प्रसव के साथ साथ जेएसवाई एवं लाडो योजना का लाभ भी सर्वाधिक प्रदान किया जा रहा है। परंतु दस्तावेज की कमीं से योजना के लाभ से वंचित महिलाओं के लिए ब्लाॅक वार कार्ययोजना तैयार की गयी है।जिसे प्रत्येक शुक्रवार को मानिटर किया जाएगा। अस्पताल में जन्मजात विकृति का प्रतिदिन डीईआईसी प्रबंधक प्रदीप एवं नर्सिंग अधिकारी द्वारा संयुक्त जांच कर पंजीयन ,परामर्श ,उपचार,रैफर किया जायेगा।
अस्पताल में पीएमएसएमए एएनएम एवं बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियो का भी आमुखीकरण किया जायेगा।
उपजिला अस्पताल एवं सीएचसी से महिला विशेषज्ञ ,निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा ताकि आमजन को नजदीकी केंद्रों पर ही चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा सके।
फाक्ट फाइल-अप्रैल माह से जनवरी तक
जिलेभर में कुल संस्थागत प्रसव -9923
बीडीके अस्पताल में कुल प्रसव 4199
बीडीके अस्पताल में कुल सिजेरियन प्रसव 1316
बीडीके अस्पताल में जटिल प्रसव -1741
बीडीके अस्पताल में जिलेभर से नवजात शिशु इकाई में भर्ती गंभीर नवजात -1532
पीएमओ डा जितेंन्द्र भाम्बू ने बताया कि शिशु मृत्यू दर अस्पताल की लाडो एवं जेएसवाई योजना का प्रतिदिन मानिटारिंग की जाएगी तथा जन्म प्रमाण पत्र भी डिलीलरी के डिस्चार्ज के समय आवश्यक रूप से प्राप्त करने हेतू जागरूक किया जायेगा।
बैठक में आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा,प्रसूति रोग प्रभारी डॉ. प्रियंका शेखसरियां, डॉ. आकांक्षा सैनी, डॉ. सोनिया सैनी, डॉ. श्वेता, डॉ. सुशीला, डॉ. संजय खीचड़, डॉ. सुरेश मील, डॉ. नेमीचंद, डॉ. रविकांत, डॉ. नावेद , सीमा स्वामी, विनिता, कुंदनबाला, सतीश टेलर समेत चिकित्सक एवं नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे।


