गोविंदगढ़ मे जर्जर स्कूल भवन, भय के साये मे पढ़ने को मजबूर 280 बच्चे: कमरों में आई दरारें, सीबीईओ ऑफिस में भी पट्टियां टूटी

Jul 25, 2025 - 14:31
Jul 25, 2025 - 14:51
 0
गोविंदगढ़ मे जर्जर स्कूल भवन, भय के साये मे पढ़ने को मजबूर 280 बच्चे:  कमरों में आई दरारें, सीबीईओ ऑफिस में भी पट्टियां टूटी

गोविन्दगढ़ उपखंड क्षेत्र के दोगडी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग जर्जर हालत में पहुंच गई है। पूरे कमरों में दरारें आई हुई हैं और फर्श भी जगह-जगह से टूटी हुई है। कक्षा 6 से 12वीं तक संचालित इस स्कूल में लगभग 280 बच्चे पढ़ते हैं। छत पर पट्टियों ने जगह छोड़ दी है, जिनमें सीमेंट भरा गया है।

स्थिति यह है कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) का कार्यालय भी जर्जर हालत के भवन में संचालित है। बरामदे की पट्टी टूटी हुई है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों में भय उत्पन्न होता है। दीवारों में दरारें साफ नजर आ रही हैं। बारिश के दिनों में हालात और भी बिगड़ जाते हैं, जिससे कार्मिकों को भवन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा होना पड़ता है। 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोंगड़ी के प्रधानाचार्य पन्नालाल का कहना है कि विद्यालयों में कमरों के अभाव के कारण बच्चों को वहां बिठाना पड़ रहा है। उन्होंने कमरों की हालत के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है और जल्द ही इन कमरों की मरम्मत का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अब आदेशों के अनुसार इन कमरों में बच्चों को नहीं बिठाया जाएगा।

CBEO ऑफिस के आरपी तरुण कुमार ने बताया-ब्लॉक में जितने भी क्षतिग्रस्त विद्यालय है उनसे सूचना मांग ली गई है। सभी PEEO को सूचित कर दिया गया है कि क्षतिग्रस्त कमरों में बच्चों को न बिठाया जाए।

एसडीएम सुभाष यादव ने बताया- शिक्षा विभाग के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जो विद्यालयों के भवन जर्जर हालत में है। उनकी सूची तैयार करें और जल्द ही समसा के द्वारा उनकी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। जहां अभी जो जर्जर हालत में कमरे हैं। वहां पर बच्चों को नहीं बिठाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................