सोडावास के समीप स्टेट हाईवे 14 पर बीती रात्रि को सड़क हादसे में बाइक सवार पुलिस जवान की मौत

Jul 25, 2025 - 14:18
 0
सोडावास के समीप स्टेट हाईवे 14 पर बीती रात्रि को सड़क हादसे में बाइक सवार पुलिस जवान की मौत

 मुंडावर (  देवराज मीणा)  सोडावास की समीप झझारपुर शामदा बस स्टेण्ड के बीच आनंद बाग के नजदीक बीती रात्रि गुरुवार को करीबन 9:00 बजे के लगभग सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गईं।
 पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय नरेंद्र गुर्जर निवासी पांडूवो की ढाणी,आलनपुर, थाना हरसोरा के रूप में हुई है।
 मृतक अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था। नरेंद्र राजस्थान पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 में कार्यरत था। वर्तमान में मृतक नरेंद्र खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी फूल बाग थाने में तैनात था।
उधर मृतक के चाचा रामकरण ने बताया नरेंद्र गुरुवार रात अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। घर से करीबन आठ किलोमीटर दूर झंझारपुर शामदा स्टैंडो के बीच स्टेट हाईवे 14 अलवर बहरोड़ मार्ग पर सामने से आ रही बाइक ने नरेंद्र को टक्कर मार दी। जिससे नरेंद्र असंतुलन होकर पेड़ से टकरा गया। जिससे नरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल  बहरोड लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................