मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया से लाये जल सुबह होगा शिव का अभिषेक धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

Jul 28, 2025 - 13:57
 0
मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया से लाये जल सुबह होगा शिव का अभिषेक धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

गुरला (बद्री लाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में सोमवार को विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में  कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कुछ कांवड़िए भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे कांवड़ यात्रा को देखने के लिए गुरला बस स्टेंड व बाजार में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। गुरला के किरो का खेड़ा स्थित महादेव मंदिर में मातृकुंडिया से लाए जल का अभिषेक किया जाएगा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................