जर्जर, जीर्ण-शीर्ण भवनों की सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु अलवर मे जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
अलवर (राजस्थान) जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले में अधिक वर्षा होने तथा भवनों व इमारतों के जर्जर, जीर्ण-शीर्ण एवं गिराऊ होने की संभावना एवं उनसे उत्पन्न विषम परिस्थितियों के कारण जनधन की हानि की संभावनाओं के मद्देनजर सूचनाओं के त्वरित गति से आदान-प्रदान एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु मिनी सचिवालय स्थित जिला कलक्टर कार्यालय के कमरा नंबर 108 में पूर्व से संचालित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को नियंत्रण कक्ष के रूप में स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नंबर 0144-2338000 है।