नौरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर मेले की तैयारियो को लेकर हुआ बैठक का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ बालाजी धाम आश्रम परिसर में मंगलवार को आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेले को लेकर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ l बैठक में मुख्य अतिथि यज्ञ प्रेमी समाजसेवी मदनलाल भावरिया, समाजसेवी रतन लाल मीणा जोधपुरा,थे l सबसे पहले मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कदम, कल्पवृक्ष एवं आम के पेड़ लगाए गए l वृक्षारोपण के दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना एवं यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हर एक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी सार संभाल के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए l तत्पश्चात मेले की तैयारीयों को लेकर चर्चा हुई जिसमें मेले तक हर 15 रोज से मीटिंग करने का निर्णय लिया गया l इस दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना एवं मदनलाल भावरिया ने बताया कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं क्योंकि मेलों से ही आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है l इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्रीय ड्राइवर संघ की तरफ से महाप्रसादी का आयोजन किया गया l भंडारे में हजारों की तादाद में दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l इस दौरान नौरगपुरा सरपंच कमला भावरिया, गूगन राम बोराण, ओमी यादव, सतवीर बड़सरा, चोथू राम जांगिड़, वेद प्रकाश आदित्य, महेंद्र जाखड़, कन्हैयालाल बुडानिया, सुरेश टेलर, सरदार सिंह, झाबर सिंह, कुरडा राम धूण, शीशराम जाखड़, कैप्टन महेश कुमार, रघुवीर सिंह जाखड़, ताराचंद भावरिया नवरंगपुरा सरपंच प्रतिनिधि, ईश्वर सिंह , राकेश सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष बबाई, नवरंग लाल सैनी पंचायत समिति सदस्य, गुलाब पेंटर, हजारीलाल मीणा पंचायत समिति सदस्य, विजय सिंह सरपंच, जितेंद्र डूडी सहित कई लोग मौजूद रहे l


