35 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरण
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय संबल योजना के माध्यम से उपचाराधीन 35 टीबी रोगियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा की मौजूदगी में पोषण किट वितरण की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा ने बताया कि यह अभियान 26 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक निदेशक, जन स्वास्थ्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान जयपुर के निर्देशन में संचालित की जा रहा है। टीबी यूनिट राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के 35 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की गई। किट का मुख्य उद्देश्य यह है कि टीबी रोगी को इसके सेवन से प्रोटीन मिल सके और जल्द ठीक हो सके। उन्होंने बताया कि किट का वितरण प्रत्येक माह किया जाएगा। जिससे टीबी मुक्त भारत हो सके। पोषण किट वितरण में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निक्षय मित्र बनकर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों को उचित पोषण प्रदान कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करना है। जिससे उपचार में सहायता मिल सके। इस मौके पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल सिद्ध, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ रमेश चंद मीणा, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर निशांत शर्मा, डॉ. सत्यप्रकाश मीणा, डॉ. धर्मसिंह मीना, डॉ. रामचंद्र यादव, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. महेश मीणा, डॉ. जितेन्द्र पाल मीणा, डॉ. मीना गुप्ता, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रेम कुमार वशिष्ठ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।

