मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राजगढ़ चिकित्सालय का निरीक्षण कर की खानापूर्ति
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला चिकित्सालय का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेंद्र शर्मा ने निरीक्षण कर खानापूर्ति करते हुए चिकित्सको को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ योगेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया है। चिकित्सकों को यह निर्देश दिए गए हैं की जो सुविधा हमारे पास उपलब्ध हैं सोनोग्राफी, एक्स-रे, जांच व जो दवाइयां हमारे पास उपलब्ध हैं वह भी प्रचुर मात्रा में है उन्हीं को लिखा जाना है। उन्ही का उपयोग करना है। जैसा की राजगढ़ में शिकायत मिली थी कि कुछ चिकित्सक बाहर की दवाइयां, जांच अनावश्यक रूप से लिख रहे हैं। उनको समझा दिया गया है। अंतिम चेतावनी दे दी गई है। आगे से ऐसा कार्य करेंगे तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

