शिविर में 371 ऊंटों का सर्रा रोग नियंत्रण के लिए किया टीकाकरण

Aug 2, 2025 - 12:14
 0
शिविर में 371 ऊंटों का सर्रा रोग नियंत्रण के लिए किया टीकाकरण

 सकट. पशु पालन विभाग अलवर के द्वारा क्षेत्र के राजपुर बड़ा के राउमावि के खेल मैदान में शनिवार को एक दिवसीय उष्ट्र रोग निदान एवं सर्रा रोग उपचार शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर प्रभारी डॉ शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस एक दिवसीय शिविर में 371 ऊंटो का सर्रा रोग के नियंत्रण के लिए टीकाकरण किया गया एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित ऊंटों का उपचार किया गया। शिविर के दौरान पशुपालकों की गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें पशुपालकों को ऊंटों में होने वाली बीमारी एवं उनके रख रखा आपकी जानकारी प्रदान की गई संगोष्ठी में 22 पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में निशुल्क दवाइयों का किया वितरण, शिविर के दौरान ऊंट पालकों को पशु पालन विभाग की और से निशुल्क क्रमीनाशक एवं घाव की दवाईयों का वितरित किया गया। शिविर के दौरान  निदेशालय पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ सुभाष चंद्र बारी, पशु चिकित्सा अधिकारी सकट डॉ शैलेन्द्र गुप्ता,पशुधन सहायक गोपेश कुमार, तेजपाल यादव  पशुधन परिचय नवरत्न, अनिल सैनी, लोकेश प्रजापत एवं कृष्ण कुमार सैनी नेअपनी सेवाएं दी। इस मौके पर लीलाराम रैबारी, धारा सिंह रैबारी, महेश चंद रैबारी, रामकिशन रैबारी, पप्पू रैबारी, प्रभु सूबेदार, सूरज रैबारी, मोनू रैबारी सहित अन्य ऊंट पालक मौजूद रहे।

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................