प्रधाना का गुवाड़ा देवती में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने उमड़े लोग

Aug 2, 2025 - 12:15
 0
प्रधाना का गुवाड़ा देवती में  आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने उमड़े लोग

 सकट. क्षेत्र के प्रधाना का गुवाड़ा देवती गांव में स्थित भोमिया बाबा के स्थान पर शनिवार को ग्रामीणों ने सावन के पवित्र महीने को लेकर सामुहिक हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीण खेम चंद मीणा ने बताया कि इस मौके पर गांव के पंच पटेलों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर भगवान से क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने के के प्रधाना का गुवाड़ा देवती सहित कुंडला रामसिंहपुरा खेड़ली लादायाला बास लाकी बीरपुर नौकरीवाला बास मुर्राटा, नरवास  आदि गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी, रवि पारीक, नारायण सहाय मीणा, खेम चंद, हीरालाल सैनी, पूरणमल टिपुडा, बुद्धा लाल मीना, गिर्राज तिवाड़ी, सिया राम मीणा, रवींद्र तिवाड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................