महुवा मेंविश्व हिंदू परिषदव बजरंग दल की बैठक आयोजित
महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड मुख्यालय के किले स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्यामंदिर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की संयुक्तबैठक आयोजित की हुई । बजरंग दल के जिला संयोजक खेमचंद केवड़िया ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद वबजरंग दल की मासिक बैठक आदर्श विद्या मंदिर महुवा के सभागार में सह जिला मंत्री रोहित डगायच की उपस्थित मे हुई।
बैठक में बजरंग दल के सहजिला मंत्री रोहितडगायच कहां की हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर हिंदू एकता पर विशेष जोर देने के साथ हिंदू समाज को जागृत करना चाहिए उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में फ़ैल रहे दुष्प्रभावों और धर्मविरोधी तत्वों के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का सभी युवाओं को संकल्पित किया। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक खेम किवाड़िया ने युवाओं को बजरंग दल से अधिक से अधिक संख्या मेंजुड़ने का आवाहन करते हुए सभी उपस्थित जनों को युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने का आग्रह किया गया।
खेमचंद ने कहा की युवा ही इस देश की रीढ़ खम्भ है लेकिन आज युवा दिशा हीन होगया है और उसे सही मार्ग पर लाकर राष्ट्रीय गतिविधियों मे अग्रसर होना चाहिए और बताया की दिशाहीन युवाओं को सही दिशा देने का कार्य बजरंग दल करता है ।
बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष उदयभानु घुसिंगा व उपाध्यक्ष इंद्रेश बंसल ने युवाओं को अपने दैनिक जीवन से नियमित एक घंटे राष्ट्र और हिंदू समाज को जागृत करने के लिए आग्रह किया और बताया कि आज वर्तमान में धर्मांतरण जैसी गतिविधियां हिंदू समाज को खोकला करने कार्य कर रही है इस और युवाओं को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ।
साथ ही प्रखंड मंत्री लोकेश सैनी व प्रखंड संयोजक राज शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना बनाई और प्रत्येक मंगलवार को तीन वर्षों से चल रहे हनुमान चालीसा पाठ को विधिवत् रूप से जारी रखने का संकल्प लिया । इस अवसर पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक दीपक जी चिक्क,अर्जुन,मोहित,गणेश,हरवेश,विक्रम,प्रिंस, कृष्णकांत,गौसेवक गोविन्द,लोकेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


