वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन 10 अगस्त तक

Aug 6, 2025 - 13:04
 0
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन 10 अगस्त तक
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 06 अगस्त। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिकों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त तक जारी रहेगी।
सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग मुकेश कुमार मीना ने बताया कि विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा हेतु 10 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी एवं 60 वर्ष से अधिक आयु का होने के साथ आयकरदाता नहीं हो। उन्होंने बताया कि आवेदक देवस्थान विभाग की बेइसाइट https://devasthan.rajasthan.gov.in  हिन्दी में देवस्थान डिमार्टमेन्ट राजस्थान की सहायता से अथवा edevasthan.rajasthan.gov.in  पर सीधे जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में जाकर सम्पर्क कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................