मीना हाई कोर्ट नांगल प्यारी वास में आयोजित आदिवासी दिवस को लेकर बांटे पीले चावल
महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा क्षेत्र मेंमीना हाई कोर्ट नांगल प्यारी वास में आयोजित होने जा रहे विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को लेकर उपखंड क्षेत्र पलानहेडा निवासी रवि पटेल द्वारा अपनी टीम के साथ दर्जनों गांव का दौरा कर लोगों को पीले चावल बताकर विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा हाईकोर्ट में आने का आह्वान किया । रवि पटेल ने बताया कि मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारी वास में आयोजित आदिवासी दिवस को लेकर क्षेत्र के कई गांव में दौराकर घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया ।
रवि पटेल पलानहेडा ने बताया कि आदिवासी मीणा नांगल प्यारी वास में 8 से 9 अगस्त को कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा एवं सहसंयोजक दौसा भाजपा प्रत्याशी रहे रहे जगमोहन मीणा के नेतृत्व में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है! जिसमें ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए बुधवार को रवि पटेल पलानहेडा के नेतृत्व में टीम द्वारा मोहनपुर,सांथा, मचानपुरा, औंड मीणा, मनोहरपुर गांवों में ग्रामीणों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए पीले चावल देकर निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर उनके साथ ऋषि पाल कसाना तथा मातृशक्ति, क्षेत्र के पंच पटेल मौजूद थे।