संत जेवियर विद्यालय महवा में हुआ वार्षिक खेल दिवस-"तरंग" का भव्य आयोजन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के हिंडौन रोड पर स्थित संत जेवियर स्कूल में तरंग, वार्षिक खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेंट फ्रांसिस डी सेल्ज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगापुर सिटी के प्रिंसिपल फादर माइकल प्रेम एम एस एफएस, विशिष्ट अतिथि संत जेवियर विद्यालय, दिल्ली के प्रधानाचार्य फा. शौबिन एस.जे, संत जेवियर विद्यालय भिवाड़ी के प्रधानाचार्य जुगल किंडो एस जे, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष समाजसेवी गौपुत्र अवधेश अवस्थी, तिजाराउपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जरकी धर्मपत्नी कृष्णा गुर्जर, उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त जयपुर, दौसा, बांदीकुई, गंगापुर,हिंडौन, भिवाड़ी, सहितअन्य विद्यालयों से आए फादर्स व सिस्टर्स सहित अनेक अतिथिगण व अभिभावकगण ने अपनी उपस्थिति देकर इस समारोह में चार चांद लगाएं दिए। विद्यालय के मैनेजर फादर जॉन एरि, प्रधानाचार्य फादर जोस वी.के.और प्रधानाध्यापिका सिस्टर बसंती ने कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए पुष्प माला पहनाकरसबका तहेदिल से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिता जैसे सैक रेस, पिरामिड रेस, स्पून एंड लेमन रेस, 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस तथा रिले रेस में भाग लेकर अपनी योग्यता व प्रतिभाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर माइकल प्रेम एमएसएफ ने अपने प्रेरणात्मक भाषण के द्वारा छात्रों का मनोबल बढ़ाया
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने कहा कि हमारे क्षेत्र का सौभाग्य की संत जेवियर स्कूल जैसी संस्थाएं हमारे क्षेत्र खुल जाने से हमारे क्षेत्र की ग्रामीण प्रतिभाओं के साथ शहरी प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभा रही हैं पढ़ाई के साथ खेलों में संत जेवियर स्कूल महुआ ने अपना परचम लहराया है उसके लिए विद्यालय प्रबंधक समस्त स्टाफ में छात्र बधाई के पात्र हैं
अवधेश अवस्थी ने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ियों काशारीरिक मानसिक विकास होता है हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं हार से निराश नहीं होकर खिलाड़ीयों को जीवन में अग्रसर होने के लिए लगातार प्रयास करने चाहिए जिसके चलते एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी
महुवा विद्यालय प्रधानाचार्य फादर जोस.वी. के. द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ इस कार्यक्रम में अलग-अलग सदनों के सभी छात्र एवं छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य से लेकर ड्रिल, एरोबिक व जुंबा डांस जैसी अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी अतिथियों सहित दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के मैनेजर फादर जॉन अरि और प्रधानाचार्य जोश वीके ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण व विभिन्न प्रतियोगिताओं की जज के रूप में उपस्थित हुई सिस्टर्स को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया । इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जोस.वी के.ने सत्र 2025-26 में विभिन्न खेलों में 22 छात्र -छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन होने के कारण विद्यालय के शारीरिक शिक्षक माधव सिंह चौधरी को उनकी मेहनत और लगन के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र एवं छात्राओं को भी मेडल व प्रमाण पत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही बेस्ट एथलीट का अवार्ड छात्र वर्ग में जय गुर्जर एवं छात्रा वर्ग में दीक्षा पराया ने प्राप्त किया।
इस समारोह में न केवल बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया अपितु सभी के मनोरंजन हेतु अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारी वर्ग के लिए भी खेल व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम चरण में उत्तम अनुशासन पुरस्कार गांधी हाउस और ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी नेहरू हाउस को प्रदान की गई।वार्षिक खेल उत्सव में संत जेवियर के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं की मेहनत रंग लाई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर बसंती एफ.एस.एम के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया गया। इस प्रकार राष्ट्रगान के साथ विद्यालय के वार्षिक खेल दिवस समारोह का सुखद समापन हुआ।