जाखानगर सुनसान क्षेत्र में भूमि आवंटन के विराेध में कांग्रेसजनाें ने एसडीएम काे दिया ज्ञापन

Aug 6, 2025 - 13:58
 0
जाखानगर सुनसान क्षेत्र में भूमि आवंटन  के विराेध में कांग्रेसजनाें ने एसडीएम काे दिया ज्ञापन

सुमेरपुर (बरकत खा)

राज्य सरकार द्वारा उपजिला चिकित्सालय बनाने के लिए जाखानगर में हाईवे के पास भूमि आवंटन काे लेकर बुधवार काे सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनाें ने उपखंड अधिकारी काे ज्ञापन दिया व चेताया कि अगर प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर कायम रहा ओर  उप जिला चिकित्सालय के लिए आबादी भूमि के आस-पास जहां मरीजाे काे आवागमन में सुगमता हाे वहां भूमि आवंटित की जाए। ऐसा  नहीं किया जाता हैं ताे इस मामले को लेकर व्यापक जन आन्दोलन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन देते समय पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित,निवृतमान पार्षद खूबचंद खत्री, चतराराम मेघवाल, नरेश कुमावत, भरत बोराणा, शंकर देवासी, शैतान कुमार, राजेंद्र सिंह, भावेश कुमार, कैलाश गोयल, रामचंद्र मेघवाल, तेजाराम देवासी, कालू वाल्मीकि, रमेश हीरागर, चम्पालाल देवासी आदि मौजूद रहे। 
आबादी  से दूर, रात्रि में हाेगी परेशानी, गरीबाें पर आर्थिक बाेझ भी बढ़ेगा
कांग्रेस प्रत्याशी रहें हरिशंकर मेवाड़ा ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय के लिए 35 करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है, लेकिन उपजिला चिकित्सालय प्रशासन द्वारा जाखानगर हाईवे पर जमीन का आवंटन किया गया है जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। उक्त जमीन वर्तमान चिकित्सालय से करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर है जो कि शहर कि आबादी से बहुत दुरी पर रहेगा। वहीं उक्त भुमि हाईवे पर सुनसान क्षेत्र में आई हुई है जिससे रात्रि में सुरक्षा का भी खतरा रहेगा व आवागमन में भारी परेशानी होगी। इन्ही कारणों से पूर्व में बना फुड़ क्राफ्ट इंस्टीट्युट भी अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। उन्हाेंने बताया कि वर्तमान में राजकीय मेहता चिकित्सालय में रोजाना करीब 500 से अधिक ओपीडी है। उपजिला चिकित्सालय बनने के बाद यह संख्या बढ़कर 1000 से अधिक तक पहुंचेगी, गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को आवागमन के लिए ओटो रिक्शा करके आना जाना करना होगा जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी पडेगा, रात्रि में वहां से आवागमन कि कोई सुविधा नहीं रहेगी। अभी चल रहें चिकित्सालय के आस-पास उप जिला चिकित्सालय बनेगा ताे मरीजाें के आवागमन में सुगमता रहेगी।

जमीन आवंटन करने से पहले व्यापक जन समर्थन जुटाना था
युथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुराेहित ने बताया कि क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। सरकार व प्रशासन अपनी हठधर्मिता के आगे जनभावनाओं को दरकिनार करने पर आमाद है, चूंकि यह मामला आमजन से जुडा हुआ है तो बेहतर होता प्रशासन उपजिला चिकित्सालय के लिए जमीन आवंटन करने से पहले व्यापक जन समर्थन जुटाता। अब प्रशासन जमीन आवंटन कर चुका है तो हम सभी कांग्रेसजन जनभावनाओं के अनुरूप इस मामले में अपना विरोध दर्ज करवाते हुए प्रशासन व सरकार से मांग करते है कि उपजिला चिकित्सालय का निर्माण करने से पूर्व एक बार इस मामले में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अाबादी क्षेत्र के अास-पास उपजिला चिकित्सालय के लिए जमीन आवंटित करें अन्यथा अगर प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर कायम रहा तो हम इस मामले को लेकर व्यापक जन आन्दोलन करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................