नई शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान आयोजित

Aug 6, 2025 - 13:53
 0
नई शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान आयोजित

तखतगढ़ (बरकत खा)

राजकीय महाविद्यालय तखतगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के इकाई तख्तगढ़ के तत्वावधान में “नीति से परिवर्तन तक :राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाँच वर्ष “ विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्राचार्य डॉ. आईदान सिंह राजपुरोहित ने की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजपुरोहित ने छात्रों को नई शिक्षा नीति के तहत हुए नवीन परिवर्तन तथा नवाचारो के बारे में विस्तार से बताया ।

उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य छात्रो को प्रासंगिक , समावेशी एवं गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है जिसके तहत युवाओं का सर्वांगीण विकास किया जा सके । महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर राजकिशन बलाना ने भी अपने विचार रखते हुए छात्रो को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय स्तर पर हुए नवीन परिवर्तन के बारे में बताया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मेहताब सिंह ,संकाय सदस्य डॉ राजकिशन बलाना , डॉ रमेश प्रजापत , डॉ प्रियांशु सिंह , फ़ुआराम देवासी , विकास दवे,सुनील कुमार , तरुण कुमार, डिम्पल सोलंकी सहित सहायक कर्मचारी श्रवण कुमार सहित महाविद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................