वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना हेतु शिविर 12 व 13 अगस्त को

Aug 8, 2025 - 13:52
 0
वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना हेतु शिविर 12 व 13 अगस्त को

भरतपुर (कोशलेन्द्र  दत्तात्रेय) 08 अगस्त। प्रमुख शासन सचिव, आयोजना के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन हेतु दिनांक 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान  के तहत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। 
संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग रामप्रकाश ने बताया कि वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना हेतु 12 एवं 13 अगस्त को शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविरों के तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना के निष्क्रिय खातों का पुनः सत्यापन व नये खाते खोले जाने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना के अन्तर्गत नामांकन आदि कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत बंध बारैठा, खरैरी, खेडली गडासिया, समोगर, शेरगढ, व पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत ऐंचेरा, झारकई, करही में शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 13 अगस्त को पंचायत समिति भुसावर की ग्राम पंचायत छोंकरवाडा कलां, घाटरी, इटामडा, मैनापुरा, सैंथली व पंचायत समिति रूपवास की ग्राम पंचायत नयागांव, निभेरा व पंचायत समिति सेवर की ग्राम पंचायत माडोनी तथा पंचायत समिति वैर की ग्राम पंचायत गोविन्दपुरा में शिविरों का आयोजन किया जावेगा। उन्होंने आमजन का आव्हान किया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर जाकर अधिक से अधिक लाभ उठायें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................