रामगढ़ मे उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन,बिजली, सड़क, गंदे पानी का भराव और पेयजल से संबंधित परिवेदनाएं आई
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
रामगढ़ क़स्बे के पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई एसडीएम अनिल कुमार मीणा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई । जिसमें सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में कुल मुख्य रूप से बिजली, सड़क, गंदे पानी का भराव और पेयजल से संबंधित कुल 9 परिवेदनाएं आई। मस्ताबाद निवासी बृज बिहारी चौधरी ने उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने और गंदे पानी की निकासी की मांग रखी।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के एपीएस आयुष सारण और अलवर कार्यालय के पीए नितिन सागवान भी जनसुनवाई में मौजूद रहे। सारण ने सभी परिवादों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।
एसडीएम मीणा ने सभी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार अंकित गुप्ता, बीसीएमएचओ डॉ अमित राठौड, सीबीईओ विश्राम गोस्वामी, पीडब्ल्यूडी विभाग की सहायक अभियंता खुशबू मीणा, विकास अधिकारी विजय भाल, सहायक विकास अधिकारी अनिल गौड और आयुर्वेदिक डॉक्टर लाल चंद वर्मा सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।