गोविन्दगढ़ से चांदी जी डाक ध्वज यात्रा हुई रवाना:लोगो ने जगह-जगह श्याम भक्तो का किया स्वागत
गोविन्दगढ़, अलवर
गोविन्दगढ़ से श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल के तत्वावधान में तृतीय डाक ध्वना यात्रा श्री खाटूश्याम जी के लिए आज प्रातः 6:15 बजे हल्की -हल्की बारिश में रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व श्री हनुमानजी महाराज मन्दिर में प. जगदीश शास्त्री ने चांदी की डाक ध्वज का पूजन कराया। जिसमें सभी श्याम भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद श्याम भक्त श्री हनुमान मंदिर से रवाना हुए और कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए निकले जहां कस्बेवासियों के द्वारा कई स्थानों पर श्याम भक्तों का स्वागत सत्कार किया गया।
श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल अध्यक्ष प्रतीक अरोड़ा ने बताया कि गोविंदगढ़ कस्बे स्थित श्री हनुमान जी महाराज मन्दिर जावली वालों से प्रातः 6:15 बजे 80 सदस्यीय दल श्री खाटूश्यामजी रवाना हुआ जो कि शाम 7 बजे श्री खाटूश्यामजी पहुंच कर डाक ध्वज श्याम बाबा के मंदिर पर चढ़ाएंगे।
ये रहे मौजूद- इस दौरान प. जगदीश शास्त्री , रवि शास्त्री, रोहित खण्डेलवाल,नितिन जैन, नरेन्द्र विजयवर्गीय,अंशुल गोयल,त्रिलोक ,कृष्णा सोलंकी,डालचंद सोनी,संजीव मिश्रा,भारत शर्मा,प्रतीक अरोड़ा,सुमित,गौरव, शुभम,अतुल,दीपक सहित डाक ध्वज यात्रा के सदस्य एवं श्याम भक्त मौजूद रहे।