मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने अलवर में विकास कार्यों की समीक्षा की

Aug 22, 2025 - 13:23
 0
मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने अलवर में विकास कार्यों की समीक्षा की

अलवर (अनिल गुप्ता)
राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांशु पंत शुक्रवार को मिनी सचिवालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।बैठक में मुख्य सचिव ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों को अपनी कार्यशैली व स्किल में निरंतर सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के साथ दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए वस्त्र व अन्य उत्पादों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों से संवाद किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................