अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर रेड, तीन युवतियों सहित चार गिरफ्तार:तीन युवतियां हैं थाईलैंड की रहने वाली

Aug 26, 2025 - 15:32
Aug 26, 2025 - 15:42
 0
अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर रेड, तीन युवतियों सहित चार गिरफ्तार:तीन युवतियां हैं थाईलैंड की रहने वाली

जोधपुर,राजस्थान 

जोधपुर की भगत की कोठी थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर पर छापा मारकर तीन विदेशी लड़कियों सहित चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों लड़कियां थाईलैंड की रहने वाली हैं। भगत की कोठी थाना अधिकारी राजीव भादू ने बताया कि थाना क्षेत्र में संचालित नमस्ते स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर दबिश दी गई। स्पा सेंटर पर चार लोग मिले जिनसे पूछताछ की गई तो वह आकर्षित होकर न्यूसेंस करने लगे जिस पर उन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया । इनको किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में हंसराज (19) पुत्र नेमीचंद खटीक निवासी कलाल कॉलोनी नागोरी गेट और जंतिमा( 37), खेमजिरा (32), फ्योनफा (34) थाईलैंड की रहने वाली हैं । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................