दो व्यापारियों के साथ लूट के आरोप में आठ जने गिरफ्तार लूट में प्रयुक्त वाहन जप्त

Aug 29, 2025 - 12:14
 0
दो व्यापारियों के साथ लूट के आरोप में आठ जने गिरफ्तार लूट में प्रयुक्त वाहन जप्त

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के कुंडला गांव में दो व्यापारियों के साथ लूट के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो व एक मोटरसाइकिल को जप्त किया एवं आरोपीयो का बाजार में जुलूस निकाला गया। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को तालाब गांव निवासी अनिल प्रजापत पुत्र भोलाराम प्रजापत ने टहला थाने में मामला दर्ज कराया था कि वह व उसका बड़ा भाई राजेन्द्र प्रजापत करीब पांच वर्षों से रेलवे स्टेशन बसवा जिला दौसा में बालाजी मोबाईल रिपेयरिंग सेन्टर के नाम से दुकान करते हैं। उसने माह मार्च-अप्रेल 2025 में क्रिप्टो करेन्सी मैक्सी की आईडी बनाकर उसमें उसने पैसे लगाएं थे। वह व उसका भाई राजेन्द्र दिनभर दुकान पर कार्य कर शाम को करीब 6.30 बजे अपनी मोटरसाईकिल से वापस अपने गांव तालाब आ रहे थे। शाम को करीब पौने सात बजे कुण्डला गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो हमारे पीछे से एक स्कार्पियो गाड़ी बिना नम्बरी सफेद आई और उनकी बाइक को रूकवा लिया। स्कार्पियो गाड़ी से पांच-छह लोग उतरे और हम दोनों भाईयों को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में पटककर अपहरण कर राजगढ़ की तरफ ले गए तथा उनके साथ में मारपीट की गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आठ आरोपी मण्डावर थाना क्षेत्र के निवासी शेरसिंह, मलाना सवाईमाधोपुर निवासी रूपसिंह, महुवा थाना क्षेत्र निवासी धर्मसिंह, खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र के निवासी सौरभ, बसवा थाना क्षेत्र के निवासी अजय व सचिन, गुड़गांव करौली निवासी अंकुश, टोडाभीम महेंदीपुर बालाजी निवासी हरकेश को गिरफ्तार किया है एवं वारदात में प्रयुक्त वाहनों को जप्त कर लिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................