पांडुपोल मेले में गए दो युवकों के साथ कथित बाबा द्वारा अश्लील हरकत का मामला दर्ज

Aug 29, 2025 - 12:13
 0
पांडुपोल मेले में गए दो युवकों के साथ कथित बाबा द्वारा अश्लील हरकत का मामला दर्ज

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
अलवर के टहला क्षेत्र के बलदेवगढ़ आश्रम में रहने वाला साधु भंवरानंद पांडूपोल मेले में आया हुआ था। गुरुवार दोपहर पांडूपोल में एक 17 साल का किशोर और एक 22 साल का युवक साधु से मिलने गए थे। साधु दोनों को बहला-फुसलाकर आश्रम के आसपास जंगल की तरफ ले गया। वहां साधु उनसे अश्लील हरकत करने लगा। दो युवकों के साथ अश्लील हरकत का मामला अलवर जिले के टहला थाने में दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित ने टहला थाने में मामला दर्ज करवाया है कि वह और उसका साथी 26 अगस्त को पांडुपोल के मेले में गए थे। इसके उपरांत दोनों लोग बुड़ा हनुमान जी के गए गए थे। वहां उन्हें एक बाबा मिले एवं वही पर एक दो भक्तगण थे। सभी को चाय पानी पिलवाई और उन्होंने भी वहां खाना बनाया एवं बाबा की सेवा की, कुछ समय के लिए उसका साथी बाहर था और पीड़ित बाबा की सेवा कर रहा था। तभी बाबा उसके साथ गलत हरकत करने लगा। पीड़ित को जब अहसास होने लगा तो वह वहां से निकलकर साथी को साथ लेकर निकल गया। इसके बाद बाबा ने वही उन्हें बहला फुसलाकर रोक लिया और वे लोग रात में वही रुके। सुबह नहा धोकर वहां से घर आने के लिए निकले तो बाबा ने मना कर दिया और उनके द्वारा मना करने के बावजूद भी उन्हें अपने साथ बलदेवगढ़ आश्रम पर ले गया। जहां उन्होंने खाना बनाया और खाया। वही पर दो-तीन ओर लोग थे। जिन्हें बाबा ने वहां से भेज दिया। इसके उपरांत पीड़ित व उसके साथी को बाबा ने हॉल में ले जाकर अपने कपड़े उतारकर मालिश करवाई। उसके बाद बाबा गलत हरकत करने लगा। जब उसका विरोध किया तो बाबा नही मान रहा था। अश्लील हरकतें व बाते करने लगा। रिर्पोट में बताया कि वह लोग वहां से जंगलो के रास्ते भाग गए और उनका फोन बाबा ने रख लिया था। जब वह लोग रास्ते मे आ रहे थे तो तब उनका पीछा करने के लिए एक आदमी को भेजा जिसको देखकर वह छुप गए और बाद में जान-बचाकर रिश्तेदार के घर पहुंच गए। टहला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच राजगढ़ पुलिस उप अधीक्षक मनीषा मीना को सौंप दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................