चिड़वाई में शराब ठेके का विरोध: महिलाओं ने किया प्रदर्शन, आरोप- स्टेट हाईवे पर 24 घंटे बिक्री रही शराब

Nov 20, 2025 - 11:16
 0
चिड़वाई में शराब ठेके का विरोध: महिलाओं ने किया प्रदर्शन, आरोप- स्टेट हाईवे पर 24 घंटे बिक्री रही शराब

अलवर के गोविंदगढ़ उपखंड क्षेत्र की चिड़वाई ग्राम पंचायत में स्टेट हाईवे पर संचालित एक शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह शराब की दुकान गोविंदगढ़ में ठेके से 17 किलोमीटर दूर नियमों का उल्लंघन कर खोली गई है। पिछले नौ महीनों से यहां 24 घंटे शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। दुकान पर शराबियों के बैठने और पीने के लिए बार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

रात के समय यहां शराबियों की भीड़ लगी रहती है, जिससे स्कूल, मंदिर और मुख्य रास्तों से गुजरने वाली महिलाओं और छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेट हाईवे पर यह शराब का गोदाम सुरक्षा नियमों, दूरी और आबादी के मानकों का खुला उल्लंघन है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवैध शराब के गोदाम को तुरंत बंद नहीं किया गया, तो उनका आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है