साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित:मौसमी बीमारियों के रोकथाम, आगामी अभियानों की तैयारियों, फ्लैगशिप योजनाओं और सफाई व्यवस्था पर रहा फोकस

Sep 1, 2025 - 13:06
 0
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित:मौसमी बीमारियों के रोकथाम, आगामी अभियानों की तैयारियों, फ्लैगशिप योजनाओं और सफाई व्यवस्था पर रहा फोकस

कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमारशर्मा) 1 सितम्बर। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि मानसून के मद्देनजर मौसमी बीमारियों के बढ़ने की संभावना भी अधिक हो जाती है, ऐसे में चिकित्सा विभाग अपनी मशीनरी को सजग रखते हुए आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराए साथ ही मौसम जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें.

जिला कलेक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रही थी. उन्होंने सीएमएचओ और नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए वार्डवार एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित करें,  दवा छिड़काव और फॉगिंग कराएं जिससे मच्छर जनित बीमारियों से बचा जा सके. उन्होंने सीएमएचओ को पर्याप्त दवा भंडार रखने एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

जिला कलेक्टर ने बैठक में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं से जुड़े विभाग प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें, समयबद्ध एवं लक्ष्यानुरूप प्रगति के लिए प्रयास तेज करें और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाएं। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, स्वनिधि योजना, राइजिंग राजस्थान सहित अन्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने नगर निकायों को निर्देश देते हुए कहा कि कचरा संग्रहण का कार्य समुचित ढंग से और मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विभिन्न आयोजनों का लाभ पहुंचाने एवं समस्याओं का समाधान करने तथा सभी आधारभूत आवयश्कताओं को बेहतर करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 15 सितम्बर से आयोजित होने वाले शहर चलो और गांव चलो तथा सहकार सदस्यता अभियान की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए.

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने संपर्क पोर्टल, रात्रि चौपाल, जनसुनवाई एवं जनसमस्याओं के निस्तारण पर विभागवार लंबित प्रकरणों पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जनसमस्याओं का समाधान समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। 

बैठक में नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद, जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, पीडब्लयूडी रामावतार कुमावत, विद्युत निगम मनोज गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................