2 सितंबर को राजस्थान ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष लेंगे व्यावसायिक समीक्षा की बैठक
लक्ष्मणगढ़ (अलवर )कमलेश जैन
भारत सरकार की एक प्रदेश एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की नीति के तहत दो बैंकों का बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं मरुधर ग्रामीण बैंक के समाम्मेलन के बाद बना एक बैंक राजस्थान ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय का अलवर क्षेत्र में 2 सितंबर को आगमन होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजस्थान ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय अलवर के क्षेत्राधिकार शाखों की समस्त स्टाफ के साथ व्यावसायिक समीक्षा की बैठक की जाएगी। बैठक में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को कार्यान्वित बैंक का सुनिश्चित करने के लिए बैंक की योजनाओं के बारे में क्षेत्राधिकार कार्मिकों का मार्गदर्शन करेंगे।

