सोडावास मुंडावर स्टेट हाईवे 108 पर नदी क्षेत्र में सड़क पर कटाव
सोडावास (देवराज मीणा) मुंडावर स्टेट हाईवे 108 सड़क मार्ग पर चिरूनी की नहावणी नदी परिक्षेत्र में सड़क पर भारी कटाव ही गया हैं। बरसात के दिनों में खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक खतरा तो रात्रि को रहता है जब आमने-सामने लाइट पड़ती हैं तब दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सामाजिक कार्यकर्ता राजू शीला मुंडावरिया ने सड़क के इस कटाव को अति शीघ्र बंद करने की मांग की है ताकि कोई अनहोनी ना हो।