बिठूड़ा पीरान में चोरी का पांचवे दिन मुकदमा दर्ज
तखतगढ़. (बरकत खान) समीपवर्ती बिठूड़ा पीरान में मकान में चोरी का पांचवे दिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।28अगस्त को गणेश चतुर्थी के सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटे मकानमालिक मूलाराम मेघवाल को अपने मकान का ताला टूटा मिला। मकान से चोर 15ग्राम की सोने की कंठी, सोने के लूंग 2 जोड़ी, आधा किग्रा चांदी का कन्दोरा, चांदी का कंगन 4 नग, चांदी के5 सिक्के, हाथ की चांदी की 2नग, सोने की नथ, चांदी का थापा नग,चांदी की 4बिछुडिया, चांदी की पायल व 2000 नकदी चोरी कर ले गए।घटना के बाद पुलिस एएसआई जस्साराम ने मौका मुआयना किया।
गौरतलब है कि इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है।कोसेलाव निवासी विनोद घांची की बाइक की चोरी हो चुकी है। पावा से भी 5लाख की नकदी व सोने चांदी के आभूषणों की चोरी की घटना का मामला दर्ज हुआ है।