घाटरी में 7 को जाट समाज का सम्मेलन , समाज की हस्तियां होगी शामिल

वैर-भुसावर उपखण्ड की प्रतिभाएं होगी सम्मानित

Sep 4, 2025 - 13:18
 0
घाटरी में 7 को जाट समाज का सम्मेलन , समाज की हस्तियां होगी शामिल

हलैना (विष्णु मित्तल)बेहतरीन जाट समाज वैर-भुसावर के द्वारा उपखण्ड भुसावर के गांव घाटरी में 7 सितम्बर को जाट समाज का सम्मेलन तथा वैर-भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राएं एवं समाज की अन्य प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें जाट समाज की सर्व दलीय राजनैतिक व सामाजिक हस्तियां शामिल होगी। बेहतरीन जाट समाज के अध्यक्ष कप्तान सिंह ने बताया कि बेहतरीन जाट समाज के द्वारा वैर-भुसावर उपखण्ड स्तरीय जाट सम्मेलन तथा समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं व अन्य प्रतिभाओं का सम्मान समारोह 7 सितम्बर को गांव घाटरी में होगा,जिसमें राजस्थान,उत्तरप्रदेश,हरियाणा,दिल्ली,मध्यप्रदेश आदि राज्यों से जाट समाज की सर्व दलीय राजनैतिक,सामाजिक,व्यापारिक,फिल्मी हस्तियां शामिल होगी। सम्मान समारोह में वैर-भुसावर उपखण्ड के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान एवं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा-2025 की कक्षा-10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत के अधिक अंक प्राप्तकर्ता छात्र-छात्राएं, वर्ष- 2024-2025 में सरकारी-गैर सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, भामाशाह व समाजसेवी,समाज के प्रति उत्कृष्ठ कार्य करने वाले नागरिक आदि सम्मानित होंगे। उन्होने बताया कि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियां जारी है और गांव-गांव जाकर समाज के व्यक्तियों को पीले चावल बांटे जा रहे है और मेधावी छात्र-छात्राओं की अंक तालिकाएं एकत्रित की जा रही है साथ ही समाज के अन्य प्रतिभाओं की सूची तैयार की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................