हलैना में सर्व समाज की बैठक 5 सितंबर को , भरतपुर रियासत के झंडा विवाद प्रकरण
हलैना (विष्णु मित्तल) भुसावर व वैर उपखण्ड क्षेत्र की सर्व समाज की कस्बा हलैना में 5 सितंबर को बैठक होगी,जिसकी सफलता के लिए सर्व समाज के गणमान्य एव सामाजिक लोग गांव-गांव में जा कर संपर्क कर रहे हैं।जिस बैठक में अजेय लोहागढ़ तथा भरतपुर रियासत के रियासतकालीन के राजशाही झंडे को लेकर चल रहे विवाद प्रकरण पर चर्चा होगी एव सर्व समाज की अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श होगा। सर्व समाज नेता व पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह ठाकुर बेहतरीन जाट समाज के अध्यक्ष कप्तान सिंह चौधरी, पूर्व सरपंच संघ वैर भुसावर के अध्यक्ष लखमी सिंह जाट, जिला परिषद सदस्य किशन सिंह पप्पू, फूल सिंह ठेकेदार पाली, सुरेश सिंह पीटीआई,बच्चू सिंह जाट बदनपुरा, हाकिम गुर्जर, हरिराम सरपंच आदि ने हलैना, सरसैना, पाली गांव में लोगों से 5 सितंबर को सर्व समाज की बैठक में भाग लेने की अपील की। जाट समाज के अध्यक्ष कप्तान सिंह घाटरी ने बताया कि हलैना में वैर-भुसावर तहसील की सर्वसमाज की 5 को बैठक नेशनल हाईवे पर हलैना में पूर्व सरपंच लख्मीसिंह के आवास पर होगी। इसमें सर्व समाज राजशाही झंडे विवाद पर सामूहिक राय बनाते हुए आगामी रणनीति तय की जाएगी।