अर्रूवा में मिशन शक्ति संकल्प अभियान के तहत लिंग संवेदनशीलता सप्ताह किया आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम पंचायत अर्रूवा में महिला अधिकारिता विभाग की साथिन कुसुम लता चौधरी द्वारा बुधवार को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के 10 दिवसीय कार्यक्रम के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र अर्रूवा में जाजम बैठक आयोजित की गई।
कठूमर सीएचसी प्रभारी डॉ जवाहर सैनी ने जाजम बैठक में लैंगिक संवेदनशीलता का अर्थ है लिंग (पुरुष या महिला) के आधार पर भेदभाव, पूर्वाग्रह या असमानता को दूर करने और सभी लिंगों के प्रति सम्मान व समानता के भाव को विकसित करने की प्रक्रिया। यह व्यक्तियों को दूसरों के व्यवहार से लिंग के प्रभाव को समझने और लिंग संबंधी भेदभाव को पहचानकर उसे खत्म करने के लिए संवेदनशील बनाता है। शिक्षा, कार्यस्थल और परिवार जैसे विभिन्न स्तरों पर लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़कर एक समावेशी समाज का निर्माण लैंगिक संवेदनशीलता का लक्ष्य है। लैंगिक संवेदनशीलता पर विस्तार से बताया। इस अवसर पर राम रतन सैनी वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी व पूरी टीम व दिगंबर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अर्रूवा, कृपा एएनएम, पिंकी एएनएम, आशा सहयोगिनी अन्य कर्मचारी व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।