सीताराम गुप्ता ने प्रशासन से की किसान भवन जीर्णोद्धार की मांग
भरतपुर (विष्णु मित्तल ) समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर जिला मुख्यालय पर बने किसान भवन भरतपुर के जीर्णोद्धार एवं उचित उपयोग की मांग की है और भवन के उपयोग हेतु सुझाव भी दिए। गुप्ता ने बताया कि किसान भवन का निर्माण राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 2 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 17 वर्ष पूर्व लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से किसान भवन का निर्माण करा कर किसानों के ठहरने, प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाओं के उपयोग के उद्देश्यों को साकार किया। ये भवन उपेक्षा तथा रख रखाव के अभाव में बदहाल स्थिति में है। वर्षा ऋतु में जलभराव होने से यह अनुपयोगी हो चुका है।गुप्ता ने सुझाव दिया कि यदि इस भवन का समयबद्ध मरम्मत एवं नवीनीकरण किया जाए तो यह जिले के कृषि छात्रों, शोधार्थियों वं किसानों को अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है। उन्होंने भवन के संभावित उपयोगों को रेखांकित करते हुए कहा कि इसे कृषि छात्रों के लिए यूथ हॉस्टल, सरसों अनुसंधान केंद्र के प्रशिक्षुओं के लिए आवासीय सुविधा, किसानों हेतु प्रशिक्षण व कार्यशालाओं का केंद्र, तथा ग्रामीण उद्यमिता एवं कृषि मेले/सेमिनारों के आयोजन स्थल के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही प्रशासन से आग्रह किया कि किसान भवन का जीर्णोद्धार शीघ्र कराया जाए तथा इसके संचालन की जिम्मेदारी सरसों अनुसंधान केंद्र, सेवर को दी जाए, जिससे यह भवन पुनः किसानों की सेवा में प्रभावी रूप से उपयोग हो सके और भरतपुर जिला कृषि नवाचार एवं प्रशिक्षण का अग्रणी केंद्र बन सके।


