चंपालाल कुमावत सर्व सहमति से नगर के व्यापार एवम् उद्योग मण्डल के अध्यक्ष चुने
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे से हाईवे 325 बलाना मार्ग पुराना खिवान्दी मार्ग काला गोरा भेरूजी मंदिर प्रांगण में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापार एवम् उद्योग मण्डल के चुनाव संपन्न हुए।
चंपालाल कुमावत सर्व सहमति से मंडल अध्यक्ष चुने गए। चुनावों में संरक्षण पद अमीचंद सोनी, रूपाराम प्रजापत, कार्यसमिति पद अध्यक्ष फूलचंद लाखारा, सतर्कता समिति अध्यक्ष पद पर नवाराम प्रजापत व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भंवरलाल मालवीय लुहार चुने गए। अध्यक्ष चंपालाल कुमावत सहित नए पदाधिकारियों का साफा पहनाकर किया स्वागत। पूर्व अध्यक्ष विनोद सोलंकी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया