पीसीपीएनडीटी कार्यशाला आयोजित

Sep 4, 2025 - 13:56
 0
पीसीपीएनडीटी कार्यशाला आयोजित
पीसीपीएनडीटी कार्यशाला आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार मिशन शक्ति योजना संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के तहत 2 से 12 सितम्बर तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज गुरूवार 4 सितम्बर को रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में पीसीपीएनडीटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग राजेश कुमार द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र, सखी वन स्टॉप सेन्टर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र आदि योजनाओं के बारे में बताया गया। प्राचार्या रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय मधु शर्मा ने कन्या भू्ण हत्या की रोकथाम एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला मेें जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी प्रवीण कुमार के द्वारा भ्रूण लिंग परीक्षण, मुखबिर योजना डिकॉय ऑपरेशन के बारे में बताया गया। 
कार्यशाला में प्रो. डॉ. निशा गोयल एवं डॉ. साधना शर्मा एवं केन्द्र प्रबंधक पीएसएसके नीरज कुन्तल, महिला काउंसलर वन स्टॉप सेन्टर, ऑगनबाडी कार्यकर्ता एवं कॉलेज की छात्राऐं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जैण्डर स्पेशलिस्ट डीएचईडब्ल्यू पूजा वशुमति द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................