सद्गुणों से युक्त करना एक अच्छे शिक्षक का उत्तरदायित्व: मेहरा

यूनेस्को द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 31 श्रेष्ठ शिक्षकों का हुआ सम्मान

Sep 4, 2025 - 13:59
Sep 4, 2025 - 14:09
 0
सद्गुणों से युक्त करना एक अच्छे शिक्षक का उत्तरदायित्व: मेहरा

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) राष्ट्र की भावी पीढ़ी को सुसंस्कृत करना, सद्गुणों से युक्त करना एक अच्छे शिक्षक का उत्तरदायित्व है। किसी भी राष्ट्र का आधार उस राष्ट्र का युवा वर्ग होता है। अगर युवा वर्ग को माता-पिता और गुरु द्वारा सही मार्गदर्शन मिले तो वह राष्ट्र की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। यह विचार अति. जिला कलक्टर ओमप्रकाश मेहरा ने जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए संबोधित किये। समारोह के अध्यक्ष पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शंकर लाल माली ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक भावी नागरिक का निर्माण करना आदर्श शिक्षक के हाथ में है। माता-पिता के बाद अगर किसी का स्थान है तो वह गुरु का है।
वहीं यूनेस्को फेडरेशन के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि शिक्षक दिवस मनाने का तात्पर्य है कि शिक्षक और शिष्य को अपने-अपने कर्तव्य का बोध हो। गुरु की शिष्य के प्रति कैसी भावना होनी चाहिए और शिष्य की गुरु के प्रति कैसी श्रद्धा होनी चाहिए, इन सबका बोध कराने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है। आज की शिक्षा पद्धति में नैतिक मूल्यों का समावेश न होने के कारण शिक्षक और शिष्य दोनों अपने लक्ष्य से विमुख हो गए हैं। ऐसी मूल्यविहीन शिक्षा पद्धति से देश का नुकसान हो रहा है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बाल्दी, जिला यूनेस्को के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, भारतीय जैन संगठना के संरक्षक आर.एल. टुकलिया, अध्यक्ष अनिल कोठारी, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, सुभाष नगर विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी मंच पर उपस्थित थे। 
रा.उ.मा.वि. सुभाषनगर स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विभिन्न विषयों के साथ ही शैक्षणिक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शक करने पर 31 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड देकर अतिथियों द्वारा मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र भंेट कर सम्मान किया गया। 
समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में ओमप्रकाश काबरा, अरविन्द कौर, आयुष सोनी, भागचंद मंत्री, जगदीश चन्द्र बंजारा, भैरूलाल माली, पदमा सुखवाल, दीपिका वैष्णव, मोहम्मद इस्माईल रंगरेज, प्रियांशी जैन, बृजमोहन शर्मा, गोपाल लाल विजयवर्गीय, सुरेन्द्र सिंह मीणा, मधुलिका उपाध्याय, समर्थ कुमावत, बसंती लाल पोरवाल, हेमलता पारीक, कविता सामरिया, सरोज कुमारी जाट, निर्मला कुमारी जैन, रश्मि इंटोदिया, अर्चना कुमारी जैन, संगीता व्यास, मंजू कुमारी शर्मा, सोनू शर्मा, मधु लढा, इन्द्रा सोमाणी, सरोज व्यास, दीपमाला शर्मा, मंजू पारीक, संजूलता सोमाणी शामिल है। 
इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, हरनारायण माली, कमलेश जाजू, ओम उज्ज्वल, रामचन्द्र मून्दड़ा, बीजेएस के महामंत्री अरविन्द जामड़, महिला विंग संरक्षक शकुंतला बोहरा, अध्यक्षा मधु लोढा, महामंत्री किरण सेठी, जितेन्द्र डांगी, रोशन लाल दुग्गल, मंजू पोखरना, सुशिला सिपानी, नीलू पानगडिया, निलम काकडिया, सुशिला दुग्गड़, रीना सिसोदिया, मंजू डांगा व कांता सांखला सहित यूनेस्को व बीजेएस के कई पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक शांतिलाल छापरवाल व प्रवक्ता मधु लोढा ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................