अलवर: ईसाई धर्म में धर्मांतरण का मामला हुआ हंगामा: दो आरोपी पकड़े
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर से करीब 8 किमी दूर गांव गोलेटा स्थित सैय्यद कॉलोनी में एमआईए थाना पुलिस ने बुधवार शाम को इसाई मिशनरी द्वारा संचालित एक हॉस्टल में छापेमार कार्रवाई कर छोटे बच्चों को शिक्षा के नाम पर धर्मांतरण कराने के मामले में 2 लोगों को डिटेन किया है। जिसमें गुजरात के अहमदाबाद निवासी अमृत और अलवर जिले के रामगढ़ निवासी सोहन सिंह रायसिख शामिल हैं। आरोप है कि कच्ची बस्ती में रहने वाले व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को हॉस्टल में रखकर शिक्षा देने और उन्हें पैसे का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस ने मौके से इसाई धर्म से जुड़े कुछ धार्मिक ग्रंथ व किताबें जब्त की हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर नारेबाजी कर धर्मांतरण करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की।

