फिल्म स्टार अमित एल दत्ता की आँख का कोर्निया अल्सर ठीक नहीं कर पाई एलोपैथी

Sep 7, 2025 - 13:35
 0
फिल्म स्टार अमित एल दत्ता की आँख का कोर्निया अल्सर ठीक नहीं कर पाई एलोपैथी

जोधपुर (कमलेश जैन)  डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान  आयुर्वैद विश्वविद्यालय जोधपुर में उपचार करा रहे फिल्म स्टार अमित एल दत्ता ने बताया कि विगत सात महिनों से एलोपैथी चिकित्सा के हैदराबाद पुणे दिल्ली ऋषिकेश हरिद्वार आदि सेंटरों पर आँख को दिखाया कहीं संतुष्टि नहीं मिली । उन्होंने कहा कि मैंने जोधपुर के डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णनन आयुर्वेद संस्थान के वाइस चांसलर प्रदीप  प्रजापत एवं डाक्टर ज्योति चारण से संपर्क किया डाक्टर ज्योति एवं आयुर्वेद कम्पाउण्डर महेन्द्र कुमार गर्ग ने मेरा उपचार आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से करना शुरू किया जिसमें पंच कर्मा की विधियां अपनाई गई ।
मुझे आज इस बिमारी से निजात मिल चुकी है ।

डाक्टर प्रदीप कुमार प्रजापत का वक्तव्य...

यह एक टिपिकल कॉर्नियल अल्सर का केस था। जिसमें रोगी को काफी परेशानियां हो रही थी। जब उन्होंने हमको यहां दिखाया तो हमने शालाकय  डिपार्टमेंट में डॉक्टर ज्योति चरण को इस केस की जिम्मेदारी सौंपीं, साथ ही विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर राजवीर से अपना सहयोग करने का निर्णय लिया। जिससे कि एक सही चिकित्सा व्यवस्था बनाई जा सके। और इसमें डॉक्टर ज्योति ने तत्परता दिखाते हुए एक ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया। इसके अंतर्गत मधु विरेचन, अ‌क्षीतर्पण रक्त मोक्षण एवं कुछ औषधीय  सेवन भी कराया गया।  जिसका काफी लाभ मरीज को मिला अभी जो उनको दृष्टि का ह्रास हुआ था ।उसका ट्रीटमेंट चल रहा है ।लोकल लेवल पर आंख में लालपन और अल्सर की जो शिकायत थी , वह समाप्त हो चुकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................